
Deoghar: ड्रग्स पेडलर भीम महथा हत्याकांड का देवघर पुलिस ने उदभेदन कर लिया। इस मामले में राजीव कुमार रंजन उर्फ रवि कुमार साकिन माधोपुर थाना कोतवाली जिला मुंगेर वर्तमान पता सलौनाटांड़ तथा मौसेरे भाई सलौनाटांड़ निवासी मुकेश महथा उर्फ बाघा महथा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इसे लेकर नगर थाना में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर एसपी सुभाषचंद्र जाट ने विशेष रूप से जानकारी दी। बताया कि भीम महथा पर गोली राजीव कुमार रंजन उर्फ रवि कुमार ने चलाई थी। क्यूंकि मृतक जमीन देने के एवज में रवि से 327000 रुपये ले लिया था और उसे जमीन नहीं दे रहा था। हत्या करने के दिन रवि नशे में था। हत्या करने के दिन भी भीम महथा ने उससे 7 हजार रुपये मांगा था।


हत्या करने से पूर्व रवि ने पहले उसे गुमटी के पास 7 हजार रुपए दिया उसके उपरांत गुस्से में आकर पिस्तौल से पांच गोली भीम महथा के शरीर मे उतार दिया। एसपी ने बताया कि इनके पास हथियार कहां से आया और किसने उपलब्ध कराया इसकी जांच की जा रही है। बताया कि इस घटना का उद्भेदन के लिए एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें नगर थाना प्रभारी नागेंद कुमार मंडल और जसीडीह थाना प्रभारी विक्रमप्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारी व जवानों को शामिल किया गया था। कहा कि टीम में शामिल सभी को पुरस्कृत किया जायेगा
क्या है घटनाक्रम
ड्रग्स पेडलर मृतक भीम महथा का मौसेरा भाई से नानी घर की पुस्तैनी जमीन का बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक ने उक्त जमीन पर चार भू माफिया से रूपये भी ले लिया था। उसी जमीन में से राजीव कुमार रंजन उर्फ रवि कुमार को साढ़े चार कट्टा देने की बात कहकर तीन लाख 27 हजार रूपये ले लिया था। रुपये लेने के बाद जमीन भी नहीं दे रहा था। इस वजह से रवि काफी परेशान रह रहा था। वहीं जमीन के बंटवारे को लेकर मौसेरा भाई से भी भीमा की दुश्मनी बढ़ गई थी। मुकेश भी मौके की तालाश में था। दूसरी ओर रवि भी रुपए लेकर जमीन नही देने को लेकर काफी गुस्सा में था। 6 अगस्त को भीम महथा ने रवि से 7 हजार रुपये मांगा था।

शाम को कृष्णापुरी स्थित स्टेट बैंक शाखा के सामने स्थित एक गुमटी के पास भीमा घर से आकर रुका रवि का इंतजार करने लगा। 7.15 बजे शाम के आसपास रवि रुपये लेकर पहुंचा और उसे पहले 7 हजार रुपये दे दिया। उसके बाद वह मुकेश का इंतजार करने लगा। बाइक से उसे पहुंचते ही रवि ने पिस्तौल निकाला और भीमा को पीछे से पांच गोली मार दी और उसकी मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे हो गई। हत्या करने के बाद रवि कुमार अपना पुस्तैनी घर मुंगेर बाइक से भाग गया था। पुलिस ने तकनीकी सहयोग से पहले उसके मौसेरा भाई मुकेश महथा उर्फ बाघा महथा को दबोचा उसके बाद उसके निशानदेही रवि कुमार को मुंगेर से गिरफ्तार कि
बरामद सामान
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 7.65 एमएम का चार जिंदा कारतूस, एक पल्सर बाइक संख्या जेएच 15 एल 4347, एक बिना नम्बर का हीरो होंडा बाइक, वीवो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक जिओ का एलवाईएफ का किपेड मोबाइल, एक आइटेल कंपनी का किपेड मोबाइल बरामद किया गया है।


