
Deoghar : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में NEET परीक्षा (UG)-2026 दिनांक- 03.05.2026 (रविवार) के सफल एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालन को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि NEET(UG)-2026 के सफल संचालन हेतु कुल-04 (चार) परीक्षा केन्द्र बनाये गए है जहाँ पर (अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक) परीक्षा संचालित की जाएगी।

इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व केंद्राधीक्षक को निदेश दिया कि वे सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां मूलभूत सुविधाओं (बिजली, पानी, बैठने की व्यवस्था) के साथ-साथ सुरक्षा मानकों की जांच कर दरुस्त करा लें।
आगे उन्होंने आगामी 03.05.2026 को आयोजित होने वाले परीक्षा को लेकर पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा अवधि के दौरान निरंतर सक्रिय रहने और केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी केंद्रों की सीसीटीवी निगरानी के साथ परीक्षार्थियों के प्रवेश को लेकर केंद्र के मुख्य द्वार पर ही पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी का निर्देश दिया, ताकि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को केंद्र के भीतर जा न सके। साथ ही फ्रिस्किंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के लिए केंद्राधीक्षकों को विशेष रूप से निदेशित किया गया।
परीक्षा केन्द्र का नाम :-
1- A.S. College (Science Block) Deoghar,
Mahavir Colony, Deoghar.
2- Deoghar College, Deoghar
3- Rama Devi Bajla Mahila Mahavidyalaya,
Castairs Town, Deoghar
4- Pm shri Jawahar Navodaya Vidyalay
Rikhiya deoghar
इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उपविकास आयुक्त पीयूष कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार, प्रभारी पदाधिकारी यातायात पुलिस लक्षमण प्रसाद, सार्जेंट मेजर रौशन मरांडी सहित सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट व संबंधित अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।


