
Deoghar/Jasidih: आसनसोल रेल डीविजन (Asansol Rail Division) के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी टाड़ और लाहावन स्टेशन के बीच जहां रेल कर्मी की तत्परता से न सिर्फ़ अपराधिक तत्वों के मंसूबों पर पानी फिर गया। वहीं एक बड़ी रेल हादसा होने से भी बाल बाल बच गया।
रेल लाइन का लकड़ी का कटा टुकड़ा

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बीते सोमवार की रात जसीडीह थाना क्षेत्र एवं आसनसोल डीविजन के तुलसी टाड़ और लाहावन स्टेशन के बीच अप रेल लाइन के पोल संख्या -330-27/330-29 एवं रेलवे ब्रिज नंबर -661 के समीप अपराधिक तत्वों ने किसी बड़ी रेल दुर्घटना को अंजाम देने की नीयत से पटरी पर रेल लाइन का लकड़ी का कटा टुकड़ा रख दिया था।

रेल कर्मी पंचानंद की सूझ-बूझ काम आयी

साथ ही रेल लाइन के ज्वाइंट प्वाइंट में लकड़ी का टुकड़ा लगा दिया था। सोमवार की अहले सुबह रेल कर्मी पंचानंद की उक्त स्थान पर रखे रेल लाइन एवं लकड़ी टुकड़ा पर नजर पड़ी तो उन्होंने ने तत्परता दिखाई एवं सारी जानकारी रेल पदाधिकारी को दी।

इसके बाद पीडब्ल्यूवाई सीनियर सेक्शन इंजीनियर राज कुमार ने आरपीएफ जसीडीह इंस्पेक्टर समीरन चौधुरी और क ई पदाधिकारियों के साथ उक्त स्थान पहुंचे और रेल लाइन पर रखा रेल लाइन एवं लकड़ी के टुकड़े आदि की जांच पड़ताल कर हटवाया गया। साथ ही सुरक्षा एवं ट्रेनों के आवागमन आदि की छानबीन की। अप लाइन ओके होने पर ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया.

वहीं इस संबंध में पी-वे सीनियर सेक्शन इंजीनियर राज कुमार ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर सारी जानकारी दी। पुलिस ने राज कुमार के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।



