Deoghar: छत ढलाई के क्रम में एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम संतोष कुमार है जो बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर का रहने वाला है।
उसके साथ सदर अस्पताल पहुंचे अन्य मजदूरों ने बताया कि सभी लोग देवीपुर स्थित एक मकान में छत की ढ़लाई का काम कर रहे थे। उसी क्रम में छत पर से उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया। जिससे वो घायल हो गया और बायां हाथ टूट गया।