Ranchi: बेड़ो के पुरियों गांव में गुरुवार को बंधनी उरांव (45) गले में डोरी से बंधी चाभी से कुंडी में ताला लगा रही थी। इसी दौरान पैर उसका फिसल गया। इससे उसके गले में लटकी डोरी फंदा बन गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना के संबंध में बेड़ो के थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि बंधनी उरांव पुरियो की रहने वाली था। उसके पति का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। उसके दो पुत्र विष्णु उरांव और नीरज उरांव हैं, जो बेड़ो के होटलों में काम करते हैं। बंधनी भी मजदूरी करती थी। आज भी वह कहीं काम करने के लिए घर से निकल रही थी। ताला लगाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और उसके गले का धागा फंदा बन गया। इससे उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।