
Dumka: दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमासा गांव में मामूली कहासुनी के बाद पोते ने दादी की गला दबाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह मिली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बरमासा गांव निवासी लावा देवी (65) की बीती रात पोते से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद पोते ने गला दबाकर दादी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह में मिली। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित बली मंडल को पकड़ लिया एवं रस्सियों से बांधकर रखा। सूचना दिए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद तालझारी थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लावा देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेज दिया है।

मामले में थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि हत्यारोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि आरोपित पोता ने दादी के खाना नहीं देने और खाना बनाने की सामग्री छुपा देने से अजीज आकर गला दबा हत्या कर दिया।


