
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना के तुलसीटांड इलाके में अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गया। इस घटना में ऑटो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक का नाम कैलाश पूजहर है जो थाना क्षेत्र के दर्दमारा का रहने वाला है। घटना की बाबत परिजनों ने बताया कि वह पूजा घर से वापस ऑटो से घर लौट रहा था। इस दौरान तुलसीटांड के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उपरांत अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी बैजनाथ धाम ओपी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।


