
Deoghar: देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) पर उस वक़्त कुछ देर के लिए हंगामा हो गया जब एक प्रेमी जोड़ा अपनी फ्लाइट (Flight) का इन्तजार एयरपोर्ट परिसर में बैठ कर रहा था।

दरअसल, सोमवार को एक प्रेमी जोड़ा देवघर से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने देवघर एयरपोर्ट पहुंचा था। दोनों चेक इन करने के बाद अपने प्लाइट के आने का इंतजार कर रहे थे। इन बीच लड़की के घर वाले वहां आ धमके। फिर क्या था, हो गया हंगामा। हंगामा होता देख पुलिस ने मामले को शांत कररया और प्रेमी युगल से पूछताछ की। इस बीच सूचना मिली कि मौसम खराब होने के कारण दिल्ली वाली फ्लाइट नहीं उतरेगी। जिस वजह से दोनों जा भी नहीं सके।

पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को कुंडा थाना लाया। लड़की ने बताया कि वो मधुपुर थाना क्षेत्र तो लड़का बिहार के माधोपुर का रहने वाला है। दोनों ने बताया कि इनके बीच प्रेम काफी समय से चल रहा है। दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर साथ रहना चाहते हैं। लड़के के घरवाले तैयार थे लेकिन लड़की के घर वाले नहीं मान रहे। जिससे तंग आकर दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला कर लिया।
बाद में दोनों के परिजन थाना पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने समझाया। दोनों के स्वजन अब दोनों की शादी करने को राजी हो गए। फिर बांड भरने के बाद प्रेमी युगल को थाना से छोड़ दिया गया।



