
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत डुमरिया गांव में दो बच्ची के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम 28 वर्षीय राजेश यादव है।

घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर पुलिस मृतक के घर पहुंची और सब का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता बालेश्वर यादव ने बताया कि राजेश अपना एक मैजिक मालवाहक वाहन खरीद कर चलाने का काम करता था। उसी की कमाई से अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

बताया कि मंगलवार की रात को वह खाना खाकर अकेले रूम में सोने चला गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो उसका दरवाजा खटखटाया गया। काफी देर तक खटखटाना के बाद नहीं खुला तो घर के दीवार को तोड़ा गया तो अंदर देखा कि एडवेस्टस के नीचे लगे बांस के सहारे फांसी लगा कर झूलता देखा। उपरांत इसकी जानकारी मोहनपुर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फांसी उसने किस वजह से लगाई इसकी जांच में मोहनपुर पुलिस जुट गई है।



