
Deoghar: देवघर जिले में बेखौफ अपराधी अब दिन दहाड़े घरों में घुस लाखों रूपये की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर रहे हैं। रविवार को ऐसा ही एक मामला मानसरोवर तट के पास से सामने आया है। जिसको लेकर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

मानसरोवर तट के पास स्थित एक बंद घर से रविवार को दिन दहाड़े लाखों का सामान चोरी कर लिऐ जाने का मामला मुन्ना लाल मिश्रा के बयान पर नगर थाना में दर्ज किया गया है। मुन्ना लाल ने कहा है कि दिन में उनके भाई मोतीलाल मिश्रा मंदिर गए थे। इस दौरान अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। चोर ने घर से 2.50 लाख नगद व करीब एक लाख की कीमत के दो सोने का चेन चोरी कर लिया। उनकी पत्नी ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी। काफी खोजबीन करने पर भी पैसा व सामान का पता नहीं चल पाया।

इधर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


