
Deoghar: विगत कुछ दिनों से जीवा (Giwa), यानी ग्लोबल इंडियन विमेन एसोसिएशन (Global Indian Women Association) की देवघर एवं गिरिडीह शाखा ने महिलाओं एवं लड़कियों को जागरूक करने की एक मुहिम चलाई है -विषय है: मेंस्ट्रूअल हेल्थ एंड हाइजीन (Menstrual health n hygiene)!

जीवा की मेंबर्स, स्कूली छात्राओं, माताओं, गांव की महिलाओं आदि के बीच जा जाकर उनको जागरूक कर रही हैं कि कैसे वे माहवारी के समय अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकती हैं। उन्हें विभिन्न साधनों का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए, उसके प्रति अंधविश्वास से कैसे मुक्त होना चाहिए, क्या नई चीजें इस्तेमाल कर सकती हैं आज की जीवन शैली में जो फिट बैठे इत्यादि। शर्म और संकोच के कारण वे खुलकर माहवारी विषय पर बात नहीं करती जिससे उनकी या तो बीमारी बढ़ जाती है या संशय और टेंशन में जीवन बिताती है।
पूरी जानकारी देते हुए उन्हें निम्न बातों पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया है:–
- पैड को कैसे यूज करना है और अच्छे से लपेट कर कैसे डिस्पोज करना है पीले डस्टबिन में !जहां-तहां नहीं।
- पेट में दर्द हो तो दवा न खाकर गर्म पानी की थैली से पेट को सेंकना चाहिए।
- महीनवारी कोई शर्म संकोच की चीज नहीं बल्कि यह तो नारी शक्ति की निशानी है।
- कपड़ों का यदि इस्तेमाल करें तो उसे कीटाणु रहित बनाने के लिए धूप में जरूर सुखाना चाहिए और चार-पांच इस्तेमाल के बाद बदल देना चाहिए।
- यह शरीर की नॉर्मल प्रक्रिया है,.खून शरीर से बाहर निकलता है अतः हमें स्वस्थ भोजन और पानी का ध्यान रखना चाहिए खासकर आयरन युक्त भोजन का।
- मेंस्ट्रूअल कप का इस्तेमाल भी बहुत आसान और बेहतर विकल्प है.
- माताओं को अपनी बेटियों को माहवारी की सही जानकारी सही वक़्त पर बिना कोई झिझक के देनी चाहिए एवं कोई भी मिथ्या बातों से बचनी चाहिए ।

इस अभियान में डॉक्टर के० पल्लवी, डॉक्टर चेतना भारती एवं स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने भी महिलाओं एवं लड़कियों को माहवारी के दौरान कैसे अपने स्वास्थ्य एवं सफ़ाई का ध्यान रखना है पर जागरूक किया। स्कूलों में एवं स्लम बस्तीयों में क़रीब 200 से अधिक सेनेटरी पैड एवं कुछ मेंस्ट्रूअल कप भी बांटे गए। जीवा सदस्य टिनी कोमल, सारिका साह, शालू छावछारिया, प्रमिला बा जला , राधा अग्रवाल, कविता केडिया, रत्ना केशरी, श्रुति सिंघानिया, सोनिया धानुका, लक्ष्मी शर्मा, राखी झुनझुनवाला एवं गिरिडीह अध्यक्ष पूनम सहाय एवं देवघर अध्यक्ष शोभा बथवाल सबों ने जोर-शोर से इस जागरूकता वर्कशॉप को विभिन्न स्कूलों एवं संस्थानों जैसे ब्लूमिंग बड्स प्ले स्कूल, संत जेवियर हाई स्कूल पागल बाबा आश्रम विद्यालय जसीडीह ,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर , क्लब ग्राउंड ,मध्य विद्यालय पुराना मीना बाज़ार आदि स्थानों पर बहुत ही सफलता पूर्वक किया।
मेंस्ट्रूअल हाइजीन का रखो ख्याल, साफ स्वच्छ हो मासिक काल,
हम जीवाज़ का यह है प्रण,
फैलाएंगे जागरूकता हर जगह हर क्षण !



