
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के सर्राफ स्कूल के पास यातायात पुलिस द्वारा एक ऑटो चालक को पार्किंग करने से मना किया तो वह पुलिस वाले से पहले उलझ गया। चालक पुलिस वाले को गाली गलौज करने लगा।

जब यातायात थाना के एसआई मिथलेश कुमार उसे पकड़ा चाहा तो उसने दांत काट कर उसे घायल कर दिया। उसी क्रम में नगर थाना की पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची। जब नगर थाना के एएसआई संतोष कुमार जवानों के साथ वहां पहुंचे तो ऑटो चालक ने उसे भी दांत काट लिया और गर्दन में नाखुन ने नोंच लिया।

पकड़ने के क्रम में एक जवान को भी नोंच लिया। काफी मश्कत के बाद पुलिस उसे काबू में कर नगर थाना लाई। बताया जाता है कि जिस 112 नंबर की वाहन से उसे थाना लाया जा रहा था उसके भी सीट को फाड़- चीर दिया।
घायल सभी पुलिसकर्मी को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। जहां से इलाज कर वापस भेज दिया गया। बताया जाता है ऑटो चालक कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग लक्ष्मी नगर निवासी राकेश यादव नशे में धूत था।


