
Deoghar: जिले के साइबर थाना पुलिस ने 20 प्रतिशत कमिशन लेकर साइबर अपराधियों को रूपये पहुुंचाने वाले दो ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये अपराधियों में निशार शाह और शौकत अली के नाम शामिल हैं। दोनों के पास से पुलिस ने एक स्कार्पियो, 1.54 लाख नकद दो मोबाइल, तीन फर्जी सिम, एक एटीएम, एक चेकबुक बरामद किया है।

साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि दोनों फर्जी सिम से साइबर ठगी करने के साथ-साथ साइबर ठगों को खाता मुहैया कराते थे। वहीं बैंक खाता से ठगी का रूपया निकालकर साइबर अपराधियों को पहुंचाने के एवज में 20 प्रतिशत कमिशन लेने का कार्य करते थे।

बताया कि पुलिस के भय से दुमका जिला में रहकर साइबर ठगी करने वालों के यहां भी रूपया पहुंचाने का काम करता था।


