
Deoghar: एक दो वर्षीय बच्ची गर्म दाल में गिर गयी. जिससे वह बुरी तरह झुलस गयीI बच्ची को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची का नाम अंकुश कुमारी है जो दुमका जिला के कुरैवा की रहने वाली है।

परिजनों ने बताया कि उसकी मां खाना बना रही थी। दाल पकाने के बाद नीचे रखा था। उसी दौरान बच्ची खेलते हुए आई और अचानक दाल में गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। तत्पश्चात उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।


