Deoghar: 12 जुलाई को उद्घाटन के साथ ही देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) से कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हो चुकी है। अब देवघर से रांची और और पटना के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी चल रही है। 25 जुलाई से देवघर एयरपोर्ट से रांची व पटना की फ्लाइट शुरू हो सकती है।
इंडिगो एक साथ देवघर से रांची और पटना के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है। आरसीएस रूट के तहत इंडिगो ने सिविल एविशन को देवघर से रांची व पटना के लिए स्लॉट का प्रस्ताव कोलकाता के साथ ही भेजा था, लेकिन देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह की वजह से फाइल आगे नहीं बढ़ पायी थी।
उड़ान योजना के तहत इंडिगो 78 सीटर फ्लाइट की हवाई सेवा रांची व पटना के लिए शुरू करेगी। उड़ान के तहत हवाई सेवा शुरू होने के कारन देवघर से दोनों जगहों के लिए किराया भी कम होगा। रांची व पटना के लिए देवघर से प्रतिदिन फ्लाइट होगी। दोनों शहरों के बीच सेवा देना के लिए इंडिगो ने फ्लाइट भी तकनीकी रूप से तैयार कर ली है।
बताया जाता है कि तीन-चार दिनों में स्लॉट मिलते ही देवघर से रांची व पटना की फ्लाइट का शिड्यूल भी जारी हो जायेगा।