
Deoghar: कोलकाता से उड़ान भरकर इंडिगो (Indigo) के पहली फ्लाइट देवघरपहुंच चुकी है। कोलकाता से देवघर पहुँचने वाली पहली फ्लाइट में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) भी मौजूद थे।

देवघर पहुँचते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि “देवघर की हवा में आज एक अलग महक है”. केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि “नई सौग़ातों की बौछार का इंतज़ार करते देवघर की हवा में आज एक अलग महक है! बाबा बैद्यनाथ की पावन धरती को शत शत नमन। “

11:15 में इंडिगो की फ्लाइट 76 यात्रियों को लेकर देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) पहुंची। कोलकाता से देवघर पहुंचे यात्रियों में खासा उत्साह दिखा। यात्रियों ने इस पल को यादगार बताया। देवघर एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग के दौरान यात्रियों ने हर-हर महादेव, जय शिव और बोल बम के जमकर नारे लगाए।
बता दें कि कुछ ही देर में पीएम मोदी भी देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और एयरपोर्ट का उद्घाटन कर झाखंडवासियों को बड़ी सौगात देंगे।
Also Read:



