
नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपील की है कि जिन देशों ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते भारत पर यात्रा संबंधी जो पाबंदियां लगाई गई थीं, उन्हें इन पाबंदियों को अब हटा लेना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा है कि अब भारत में हालात सामान्य होने लगे हैं, लिहाजा कुछ देशों ने भारत पर लगी पाबंदियों को हटाना शुरू कर दिया है। अन्य देशों को भी ऐसा करना चाहिए।

इस मौके पर विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि डब्ल्यूएचओ (WHO) कोरोना को लेकर एक वैश्विक अध्य्यन कर रहा है, ये पहला महत्वपूर्ण कदम है। इस अध्य्यन में हमारा पूरा सहयोग रहेगा।


