
DEOGHAR: 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी देवघर आ रहे हैं. पीएम एयरपोर्ट के अलावा करोड़ो की योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. पीएम दौरे से पहले तैयारी की समीक्षा करने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी देवघर रवाना हो गए हैं. ये सारी चीजे ऑफिशियल हो रही हैं. अब जो अनऑफिशियल हो रहा है, वो है राजनीति. पीएम मोदी के दौरे से पहले बीजेपी फ्रंटफुट पर आकर खेल रही है. बकायदा पूरे शहर में पोस्टर लगायी जा रही है. पोस्टर के पीछे भी राजनीति है. वो राजनीति बीजेपी के अंदर की ही है. पोस्टरों में सिर्फ मोदी की तस्वीर दिख रही है. झारखंड बीजेपी के कई भी बड़ा नेता पोस्टर में जगह नहीं बना सका. बीजेपी के पोस्टर बाद जेएमएम रेस हुआ. रेस की रफ्तार इतनी तेज थी कि पीएम मोदी जो हमेशा भगवा रंग में रंगे दिखते हैं, उन्हें भी शायद पहली बार पोस्टर में बैकग्राउंड हरा मिला. जेएमएम के पोस्टरों में पीएम मोदी हरे बैकग्राउंड में दिखे.
पोस्टर के बाद अब क्रेडिट वार

देवघर में झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने प्रचार का बागडोर थामा. जेएमएम के पोस्टरों में साफ तौर से ये लिखवाया गया कि एयरपोर्ट का शिलान्यास सीएम हेमंत सोरेन ने किया था. जबकि बीजेपी के पोस्टरों में लिखवाया कि एयरपोर्ट देने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद. अब कांग्रेस भी इस राजनीतिक अखाड़े में उतर चुकी है. वो इस एयरपोर्ट का क्रेडिट अपनी पार्टी को दे रही है. उनका कहना है कि देवघर को एयरपोर्ट को बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अहम भूमिका है.
कॉंग्रेस ठोक रही ताल

दरअसल, नागर विमानन मंत्री ज्योतीरादित्य सिंधिया ने देवघर एयरपोर्ट का आमंत्रण जिसे भी दिया है, उसे मंत्रालय की तरफ से एक चिट्ठी भेजी गयी है. उस चिट्ठी में लिखा है कि एयरपोर्ट बनाने में डीआरडीओ और झारखंड सरकार की भी भूमिका है. इसी बात को कांग्रेस मुद्दा बना रही है.
देवघर जिला के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुन्नाम संजय ने अपने फेसबुक पर लिखा है “मैं ये वर्षों से बोलता रहा हूं कि डाक्टर मनमोहन सिंह के दूरदर्शी सोच ने देवघर को DRDO देकर यहां Airport और AIIMS मिला है. DRDO और राज्य सरकार के collaboration से देवघर में हवाईअड्डा का निर्माण हुआ. लेकिन बंधुलोग मानने को तैयार नहीं होते थे, परन्तु जब भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री आदरणीय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ही इस बात की घोषणा कर दी. माननीय मंत्री श्री बादल जी को भेजे आमन्त्रण पत्र में सिंधिया जी ने स्वीकार किया है!”

कॉंग्रेस नेता दिनेशानंद झा ने भी चिट्ठी पोस्ट कर लिखा है “सच को छुपाया नहीं जा सकता है “




