
Deoghar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के देवघर दौरे को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां (central security agencies) अलर्ट मोड में हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। एसपीजी (SPG) की टीम देवघर पहुँच चुकी है। शनिवार को एसपीजी के अधिकारीयों ने शनिवार को प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को देवघर दौरे पर आयेंगे। देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अलावा पीएम मोदी देवघर सहित झारखंड वासियों को करोड़ों की योजनाओं का सौगात देंगे। प्रधानमंत्री देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। उसके उपरांत देवघर कॉलेज स्थित मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के देवघर आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। देवघर पहुंचे एसपीजी के अधिकारियों ने शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया।

केंद्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (central security investigation agency) ने देवघर स्थित एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और देवघर कॉलेज व अन्य स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। बताते चलें कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर केंन्द्रीय सुरक्षा एंजेंसिया सक्रिय है। कई दिन पूर्व से ही अलग-अलग सुरक्षा एजेंसिंया उद्घघाटन स्थल से लेकर सभा स्थल तक की प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है।
शनिवार को हवाईअड्डा पर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के अधिकारियों ने राज्य एवं जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुरक्षा मानकों को लेकर मैराथन बैठक की। निरिक्षण के दौरान एसपीजी के अधिकारियों के साथ संथाल के डीआईजी सुर्दशन मंडल, डीसी मंजुनाथ भंजत्री, एसपी सुभाषचन्द्र जाट, एसडीएम अभिजीत सिन्हा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।


