Deoghar: चतरा से चार पहिया वाहन से श्रावणी ड्युटी में भाग लेने देवघर आ रहा जवान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल जवान का नाम रंजीत कुमार साव है। वह हजारीबाग जिला के गोविंदपुर गांव का रहने वाला है। घायल ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ चतरा से चार चक्का वाहन से देवघर ड्यूटी पर आ रहा था। उसी दौरान देवीपुर के पास अनियंत्रित होकर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।