
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान दुर्गा मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को धक्का देकर मोबाइल छिनतई कर ली और फरार हो गया । इस घटना में महिला घायल हो गई।

महिला का नाम बेलाबगान निवासी स्वीटी कुमारी है। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्वीटी कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से इलाज के उपरांत छुट्टी दे दी गई।

घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है।


