
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित बजरंगी चौक के समीप दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने पं. बीएन झा रोड निवासी दिलीप झा को झांसे में जेवरात लेकर फरार हो गये। घटना रविवार सुबह 10:30 बजे के आसपास की है। पीड़ित ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

मामले कि जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, एसआई अभिनाश गौतम घटनास्थल पहुंचे और आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी को खांगला। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी पोती को देखने बाजला चौक के समीप एक क्लीनिक जा रहे थे। इसी दौरान बजरंगी चौक सेठ सूरजमल जालान रोड पर बाइक सवार दो युवक उनकी गाड़ी का ओवर टेक कर रोक लिया। उसमें से एक युवक बाइक से उतरकर उसके पास पहुंचा और चेन व अंगुठी पहनने की बात पर धमकाने लगा।

बदमाशों ने कहा कि सोना क्यों पहनते हो, पेपर नहीं पढ़ते हो। इतना कहकर एक अन्य युवक सोने की चेन और अंगुठी खोलने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़ित ने उनकी बातों में आकर चेन व तीन सोने की अंगुठी खोल दिया। इसी क्रम में एक युवक तौलिया लेकर उसमें चेन व अंगुठी रख दिया। इसके बाद तौलिया को मोड़ने लगा। कुछ देर ऐसा करने के बाद तौलिया पीड़ित को दे दिया।
तौलिया खोलने पर उसमें रखा चेन व अंगुठी गायब पाया। जब तक पीड़ित हो हल्ला करता, इससे पहले दोनों बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार हो गया। सोने की चेन व तीनों अंगुठी की कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



