
रायपुर/जशपुर: खनिज न्यास मद के तहत राजीव गांधी शिक्षा मिशन की ओर से संचालित जशपुर स्थित समर्थ दिव्यांग केंद्र में केयर टेकर और चौकीदार ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। दिव्यांग हॉस्टल में किशोरी से रेप व पांच अन्य बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

आरोप है कि 22 सितंबर को जि़ला मुख्यालय स्थित दिव्यांग बच्चियों के लिए बने छात्रावास में बच्चियों के छात्रावास केयर टेकर और चौकीदार द्वारा रात को शराब पीकर जमकर उत्पात मचाते हुए वहां रहने वाली बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और जोर जबरदस्ती की।

जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने कड़ा रुख दिखाते हुए एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडे को महिला टीम के साथ छात्रावास भेजा और दिव्यांग बच्चियों से संवाद करने के लिए साथ में दुभाषिया भी भेजा। जहां शनिवार सुबह से चल रही जांच के बाद अब से कुछ घण्टे पहले ही वहां रह रही 6 बच्चियों ने पूरा घटनाक्रम की जानकारी देते हुए अपना बयान दर्ज करवाया। घटनाक्रम में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। जशपुर कोतवाली में इसकी रिपोर्ट लिखी जा रही है।
घटना 22 सितंबर देर रात की है। बताया जा रहा है कि घटना की रात हॉस्टल अधीक्षक वहां नहीं थे। बच्चों की जिम्मेदारी यहां के केयर टेकर राजेश राम और चौकीदार नरेंद्र भगत पर थी। दोनों रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत केंद्र में पहुंचे। वहां आरोपितों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और सो रहीं बच्चों को जगा दिया। हॉस्टल में 22 दिव्यांग बच्चे और 12 बच्चियां रहती हैं। कोई भी बोल और सुन नहीं सकता है।
इसके बाद ने बच्चों से मारपीट शुरू कर दी। कुछ बच्चियों के कपड़े फाड़ दिए। वहीं किसी तरह से बचकर भाग रहे बच्चों को उठाकर हॉस्टल कैंपस की नाली में फेंक दिया। इस दौरान हॉस्टल की स्वीपर कुमारी बाई बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे आरोपितों ने बाथरूम में बंद कर दिया। किसी तरह से वह बाहर निकली और फोन कर हॉस्टल अधीक्षक संजय राम को सूचना दी। इस पर वह रात में ही केंद्र पहुंच गए और कर्मचारियों को बाहर किया।
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडे स्वयं इस जांच में लगी हुई है। अभी तक दो लोग जो वहीं केयरटेकर हैं, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक बच्ची के साथ बलात्कार और पांच बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है।
इसे भी पढ़ें:
- Giridih में साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, दो गिरफ्तार
- जून-अगस्त के दौरान El Niño होने की संभावना 80 प्रतिशत, महंगाई का मंडराया खतरा: रिपोर्ट
- Panchang for June 15, 2026 : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय
- Patliputra Station पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग
- Deoghar: पेड़ से टकराया ट्रक, केबिन में फंसे ड्राइवर की मौत, खलासी जख्मी


