समस्तीपुर।

बिहार के समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां ट्रेन और जेसीबी मशीन के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, जयनगर से मनिहारी जाने वाली जानकी एक्सप्रेस (Janaki Express) हादसे का शिकार हो गई। वहीं, इस घटना में जेसीबी (JCB) का चालक जख्मी हो गया है। हादसा नयानगर बखरी ढाला के निकट 10 नंबर रेलवे गुमटी पर हुआ।

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। जबकि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
हालांकि, जेसीबी मशीन चालक को छोड़कर अब तक अन्य किसी को कोई चोट नहीं आई है। जबकि राहत कार्य लगातार जारी है।
वहीं, हादसा होने के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन राहत की बात यह है कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। हालांकि, हादसा कैसे हुआ और किसकी लापरवाही से हुआ, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।


