
Deoghar: भारत सरकार के पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय (Subodh Kant Sahai) बुधवार को देवघर पहुंचे। पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय ने बाबा बैद्यनाथ (Baba Baidyanath) के दरबार में हाजिरी लगायी।

बुधवार दोपहर पूर्व मंत्री ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँच। बाबा का जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। बाबा बैद्यनाथ से पूर्व मंत्री ने राज्य और देश के कल्याण हेतु कामना की।

इस दौरान कांग्रेस देवघर के कई नेता और कार्यकर्त्ता मौके पर मौजूद रहे।


