
Deoghar : चाट खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से गंभीर हुए 12 श्रद्धालुओं को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ देर इलाज कराने के बाद सभी लोग अस्पताल से छुट्टी लेकर चले गए।

घटना कि बावत गोरखपुर फुलवारी गांव निवासी कमलावती देवी ने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के हैं। बाबाधाम पूजा अर्चना करने के लिए बस से आए थे। उसी दौरान बाघमारा बस स्टैंड पर एक दुकान में चाट खाई थी।

चाट खाने के उपरांत सभी की स्थिति खराब होने लगी। पहले सभी लोगों को बाघमारा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के बाद सभी मरीजों को भर्ती किया गया।
वही डीएस प्रभात रंजन ने बताया कि बाघमारा से यह सूचना मिली थी कि 12 फूड प्वाइजनिंग के शिकार श्रद्धालुओं को सदर अस्पताल लाया गया है।
सभी मरीजों की स्थिति पहले से बेहतर है और वह खतरे से बाहर हैं। इलाज के बाद भर्ती होने के लिए सभी मरीजों को कहा गया लेकिन वे लोग अस्पताल से छुट्टी लेकर बाघमारा स्टैंड चले गए।


