
Deoghar: संथालपरगना वासियों के लिए खुशखबरी है। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली जाना अब और आसान हो जायेगा। देवघर से दिल्ली (Deoghar to Delhi) जाने के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू होने वाली है।

12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के हाथो होने जा रहा है। उद्घाटन के एक दो दिन बाद से ही देवघर से कोलकाता, रांची और पटना (Deoghar to Kolkata, Ranchi and Patna) के लिए विमान सेवा (airline) शुरू हो जाएगी। जबकि देवघर से दिल्ली और दिल्ली से देवघर (Deoghar to Delhi and Delhi to Deoghar) के लिए 25 जुलाई से विमान सेवा शुरू होने जा रहा है। एयरलाइन्स कंपनी इंडिगो (Indigo) 25 जुलाई से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने जा रही है।

इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (Godda MP Nishikant Dubey) ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के जरिये दी है। उन्होने लिखा है कि “ख़ुशख़बरी दिल्ली से देवघर व देवघर से दिल्ली आने ,जाने वाले यात्रियों को इंडिगो 25 जुलाई से अपनी विमान सेवा शुरू करेगा।”



