Deoghar/Madhupur: पिस्टल, लाठी टांगी और तेज धारदार हथियार से लैस दो दर्जन अपराधियों ने भिरखीबाद-देवघर मुख्य मार्ग पर सरपत्ता जंगल के करीब एक दर्जन वाहनों से जमकर लूटपाट किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब एक बजे करीब 10 से 20-25 की संख्या में अपराधी आए थे। मुख्य सड़क पर पेड़ काटकर गिरा दिया।
दोनों ओर से छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। अलग-अलग समूह में अपराधी वाहन चालक और सवारों से मारपीट करते हुए लूटपाट करने लगे। ट्रक चालकों से 2 से 10 हजार तक लूटपाट किया। रांची से देवघर जा रही बस सवार यात्रियों से अपराधी ने मारपीट किया। लुटेरे सिर्फ नगदी और जेवर ढूंढ रहे थे। किसी का मोबाइल नहीं लिया।
आघे घंटे से अधिक समय तक अपराधियों ने जमकर लूटपाट किया। इसी बीच लूटपाट होता देख पीछे से एक वाहन चालक वाहन मोड़ कर भिरखीबाद मोड़ की ओर भागा। घटना की जानकारी वाहन चालक ने पुलिस गश्ती टीम को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचने के ठीक पहले अपराधी जंगल में भाग गए। अधिकांश वाहन चालक और बस सवार यात्री पुलिस को बगैर सूचना दिए चले गए।
घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों को अपराधियों को पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। घटना के संबंध में बांका से समुखिया निवासी वाहन चालक मनीष भगत की शिकायत पर पुलिस ने 20-25 नकाबपोश अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
मनीष ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह मालवाहक वाहन से सीमेंट खाली कर बांका से बोकारो लौट रहा था इसी क्रम में रात करीब 1 से 1.30 के बीच सड़क पर यूकलिप्टस का पेड़ गिरा हुआ था। सड़क अवरुद्ध होने पर गाड़ी रोक दिया। लाठी डंडा से लैस करीब एक दर्जन नकाबपोश अपराधी जान मारने की धमकी देते हुए सामान देने को कहा।
5000 नगद बैग से एवं खलासी और चालक का कपड़ा ले लिया। एक दर्जन वाहन चालकों से लूटपाट किया। पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश कर रही है।