
Deoghar: छठ पूजा को लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार छठ पूजा 07 नवंबर से 08 नवंबर तक जिले में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात थाना द्वारा दिनांक-07 नवंबर को समय दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक और दिनांक-08 नवंबर को रात्रि 02ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक एक यातायात प्लान तैयार किया गया है।

साथ ही मुण्डन मास होने के कारण शिवगंगा एवं मंदिर क्षेत्र में अत्यधिक श्रद्धालुओं के भीड़ होने की सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इस कारण शिवगंगा एवं मंदिर क्षेत्र के आस-पास कई स्थलों पर दिनांक-05.11.2024 से दिनांक-20.11.2024 तक नो-इन्ट्री जोन बना है।

प्रस्तावित रूट चार्ट निम्न प्रकार है-
दुमका की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाड़ी को हिण्डोलावरण, गोड्डा की और से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाड़ी को चौपा मोड़ से 100 मीटर पहले, गिरीडीह की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को खैरवातरी पेट्रोल पम्प़, मधुपुर की और से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर एवं अन्य मालवाहक गाड़ी को चाँदडीह, सारठ की और से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाड़ी को कर्णकोल मोड़, जमुई बिहार की ओर से आने वाली सभी वाहन बस, ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाड़ी को अंधरीगादर पिकेट एवं बांका बिहार की और से आने वाली सभी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाड़ियों को दर्दमारा में प्रवेश निषेध बिन्दु बनाये गये हैं।
इसके अलावे डढ़वा नदी छठ घाट का प्रवेश निषेध बिन्दु मेहर गार्डन, रोहिणी शहीद द्वार होते हुए जसीडीह से देवघर की ओर जाने वाली सभी छोटी-बड़ी वाहन, रोहिणी शहीद द्वार से दाहिने, रोहिणी बाजार होते हुए कोरियासा, से अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगी एवं देवघर से जसीडीह की ओर जाने वाली सभी छोटी-बड़ी वाहन, सत्संग ओवर ब्रिज से शंख मोड़ कोरियासा रोहिणी बाजार होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेगी। सत्संग गेट से बेलाबगान, चमारीडीह, कुमैठा स्टेडियम होते हुए जसीडीह अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेगी।
मुंडन मास को लेकर यातायात रूट में बदलाव
वही शिवगंगा घाट क्षेत्र में दिनांक-05.11.2024 से दिनांक-20.11.2024 तक नो-इन्ट्री जोन प्लान-जलसार से मंदिर जाने का रास्ता, भारती होटल से मंदिर/मानसिंघी जाने का रास्ता, शिवराम झा चौक से मानसिंघी जाने का रास्ता, सीता होटल से षिवगंगा जाने का रास्ता, लक्ष्मीपुर चौक से शिवगंगा/मंदिर जाने का रास्ता एवं सम्राट होटल से मंदिर जाने वाला रास्ता बनाया गया है।


