
Deoghar: श्रावणी मेला से पहले देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) का उद्घाटन होना तय है। वहीं, 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हाथो देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन की सम्भावना है। इस बीच देवघर एयरपोर्ट को लेकर एक और अच्छी खबर है कि अब जल्द ही यहां से फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग (Ticket Booking) भी शुरू हो जाएगी। ऐसी उम्मीद है कि देवघर एयरपोर्ट उद्घाटन से 10 दिन पहले फ्लाइट के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking) शुरू कर दी जाएगी।

देवघर से फ्लाइट ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत दो जुलाई से होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार एयरलाइन्स कंपनी इंडिगो (Indigo) दो जुलाई से देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु के लिए ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत करेगी। जिसके लिए डीजीसीए (DGCA) ने टाइम स्लॉट भी फिक्स कर दिया है।

एयरपोर्ट उद्घाटन से एक दिन पहले फ्लाइट की ऑफलाइन बुकिंग देवघर एयरपोर्ट के टर्मिनल से शुरू करने की तैयारी है। बता दें कि टर्मिनल में चार एयरलाइन्स कंपनियों के टिकट काउंटर पूरी तरह तैयार हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के दिन इंडिगो की पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए सुबह 10.25 में होगी। उसके बाद बेंगलुरु और मुंबई के लिए होगी।
इधर, स्पाइसजेट (SpiceJet) ने भी देवघर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने का अप्रूवल दिया है। जल्द ही स्पाइसजेट की फ्लाइट भी देवघर आने वाली है।


