
Deoghar: देवघर जिले के बुढई थाना के पास देवघर-गिरिडीह मुख्य सड़क पर सिंगढिया संथाल बस्ती के पास अज्ञात चार चक्का वाहन ने 12 जून को एक बाइक सवार को धक्का मार कर फरार हो गया। इस घटना में बांका जिला के डोमाखाढ़ निवासी 49 वर्षीय फणीन्द्र सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गई।

मृतक बीसीसीएल धनबाद में पंप ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। पुलिस को दिये बयान में पत्नी रूबी सिंह ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2006 में फणीन्द्र सिंह से हुई थी। उसे दो लड़का और दो लड़की है। वह गावं में बच्चे के साथ थी। बच्चे की तबियत खराब थी। 12 जून को वे सुबह धनबाद से बाइक से ही बच्चे का इलाज कराने गाँव आ रहे थे। दिन के 10.30 पति के मोबाइल पर कॉल किया तो कोई दूसरा आदमी फोन रिसीव किया। उसने बोला कि इनको कोई अज्ञात चार पहिया वाहन धक्का मारकर फरार हो गया है। स्थानीय लोंगों ने उन्हें इलाज के लिए पहले मधुपुर रेफरल अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया।

सिर व पेट मे गंभीर चोट लगने सदर के भी चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। कहा है कि एम्बुलेंस से दुर्गापुर इलाज के लिए ले जा रहे थे। उसी दौरान कुंडा के पास उनकी मौत हो गई। इधर बैधनाथधाम ओपी प्रभारी एसआई बिनोद कुमार सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


