
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा को झांसा में लेकर हजारों की ठगी कर ली गई। घटना के संबंध में बताया गया कि छात्रा का एसबीआइ में क्रेडिट कार्ड है। उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया।

फोन करने वाले ने अपने आप को एसबीआइ का कर्मी बताया। उसने कार्ड को अपडेट करने की बात कही। उसके बाद छात्रा को झांसा में लेकर उसने उनके क्रेडिट कार्ड के बारे में उससे जानकारी हासिल कर ली। उसके बाद उनके बैंक खाता से 33 हजार की अवैध निकासी कर ली गई।

बाद में उसने उक्त नंबर पर कॉल किया तो वह बंद आने लगा। छात्रा ने इसकी सूचना साइबर थाना पुलिस को दे दी है



