
latehar: पैकेट बंद रिंग्स और कुरकुरे खाने से एक बार फिर दो बच्चे बीमार हो गए हैं। मामला झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बसिया गांव से सामने आया है। जहां पैकेट बंद रिंग्स और कुरकुरे खाने से एक बार फिर दो बच्चे फूड प्वाइजनिंग (food poisoning) के हुए शिकार हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बसिया ग्राम निवासी अजय चौधरी का चार वर्षीय बीटा यशराज चौधरी और छह वर्षीय बेटी परी कुमारी बसिया ग्राम में आयोजित हो रहे रूद्र महायज्ञ में शनिवार शाम घूमने गए थे जहां से रिंग्स और कुरकुरे की पैकेट खरीदी और खाया, जिसके बाद से दोनों बच्चों की तबियत बिगड़नी शुरू हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात दोनों बच्चों को एक-दो उल्टियां हुईं। जबकि रविवार सुबह से जब दोनों बच्चों को उल्टियां ज्यादा होने लगी तो पिता दोनों बच्चों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर सुरेश कुमार के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों बच्चों का ब्लड सैंपल लेकर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।
बता दें कि लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड में बीते 5 जून को पैकेट बंद प्रोडक्ट खाने से 4 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए थे जिन्हें भी रिम्स भेजा गया था जिसमें चंदवा प्रखंड के परसाही गांव के रहने वाले दो सगी बहनों की मौत फूड पॉइजनिंग के कारण हो गई थी।
घटना के बाद लातेहार जिला प्रशासन ने निर्देश जारी कर जिले में रिंग्स की बिक्री में प्रतिबंध लगा दिया और दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया है। साथ ही प्रशासन ने निर्देश दिया है कि कोई भी ओवर डेट वाली वस्तुओं को दुकान में न रखे और न ही इसकी बिक्री करें।


