
Dumka: अवैध रूप से पत्थर उत्खनन मामले में जिले के शिकारीपाड़ा पुलिस ने 15 और व्यक्तियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में शिकारीपाड़ा पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू की शिकायत पर शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नामजद लाेगों में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कौआमहल गांव के अकालउद्दीन मियां, रामजाम गांव के पिता मंगल मुर्मू और उसका बेटा पीरू मुर्मू, बेनागड़िया गांव के फिरोज, मिराज एवं मिथुन का नाम शामिल है। इसके अलावा शिकारीपाड़ा के कुलकुलीडंगाल गांव के डॉक्टर राय जिले के बाबुधन किस्कू, रानेश्वर थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव निवासी षष्टि मंडल व आसनबनी के अर्जुन मंडल, पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के केतुग्राम गांव के सुजीत मंडल और प्रसोंजीत पंजा, वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के डेहचा गांव निवासी भूपेन विश्वास और बिहार के जिला के अनिल साहू को भी नामदज किया गया है।

सोमवार को पुलिस ने अकालउद्दीन मियां, मंगल मुर्मू और उसके बेटे पीरू मुर्मू, अपूर्वा साहा, सुजीत मंडल, प्रसोंजीत पंजा और अनिल साहू को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि 28 मई उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम ने शिकारीपाड़ा के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में जांच 65 अवैध खदान व क्रेशर पर छापा मार कर कई पोकलेन और जेसीबी जब्त कर 15 लोगों को नामजद किया गया था। इसके अलावा पुलिस ने थाना क्षेत्र के नवपहाड़ गांव से अवैध रूप से डंप 200 टन कोयला को जब्त कर 29 लोगों को नामजद किया है।



