Deoghar: देवघर एयरपोर्ट सम्पर्क पथ (Deoghar Airport Approach Road) के चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री (Deoghar DC Manjunath Bhajantri) ने शुक्रवार की देर शाम किया। निरीक्षण कर देवघर डीसी ने वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता (executive engineer) को कड़े शब्दों में निदेशित किया कि सम्पर्क पथ के चल रहे कार्यो को तय समय के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द से जल्द पूर्ण करें, ताकि आवश्यकता अनुरूप आगे का कार्य किया जा सके।


डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने निरीक्षण के क्रम में एप्रोच रोड (Approach Road) के रास्ते में आने वाले कलभट के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। साथ ही संपर्क पथ के कार्य को दिन-रात 24×7 एक्टिव मोड में पूर्ण करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया।


इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Also Read:
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
- Deoghar: सब्जी बाजार के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा था युवक, गिरफ्तार



