
Ranchi: साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार से पूछताछ के दौरान ED को कई अहम जानकारियां मिली है। जिसकी निशानदेही पर ईडी की टीम बुधवार दोपहर बाद अपने दफ्तर से निकली और रांची के हरमू इलाके में छापेमारी के लिए पहुंची।

जानकारी के मुताबिक सीएम के नाम पर ठगी करनेवाले प्रेम प्रकाश साहू के ठिकाने पर ईडी छापेमारी कर रही है। प्रेम प्रकाश के रांची के हरमू, बिहार के सासाराम और उत्तर प्रदेश के बनारस के ठिकानों पर ईडी की टीमें छापामारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश अपने घर पर नहीं हैं। वह ईडी की कार्रवाई की आशंका को देखते हुए नेपाल चले गये हैं।

ईडी की इस कार्रवाई पर भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है। निशिकांत ने लिखा है “प्रेम प्रकाश के यहाँ आख़िर @dir_ed पहुँच गया । प्रेम भइया झारखंड के खेल के शातिर खिलाड़ी हैं,नेता,अधिकारी सब इनके जेब में,अमित भैया के तो सर्वे सर्वा। ट्रांसफ़र पोस्टिंग बिना इनकी मर्ज़ी के नहीं । आगे का इंतज़ार”



