
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र से एक स्कार्पियों चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बिहार के नवादा जिला के वारसलिगंज निवासी मृत्युंजय कुमार ने थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि वह जसीडीह थाना इलाके के बारसठ माइल स्थित शिवम ढाबा के सामने स्कार्पियों को लगाकर देर रात को सो गया। जब सुबह उठा तो देखा कि वाहन गायब है। उन्होंने ढाबा मालिक छोटू सिंह पर ही वाहन चोरी कराने का संदेह जाहिर किया है। मामला दर्ज कर जसीडीह पुलिस जांच में जुट गयी है।


