
Ranchi: राज्य के मंत्री हफीजुल हसन के बयान के खिलाफ शुक्रवार को अधिवक्ता देवेंद्र सिंह ने जमशेदपुर के साकची थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। अधिवक्ता देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंत्री ने अपने बयान से आपसी भाई चारे को खराब करने की कोशिश की है। अधिवक्ता सह भाजपा नेता ने मंत्री की शिकायत की है।

देवेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे बयान देने वाले मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की जरूरत है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि 28 अप्रैल को झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने गढ़वा के इफ्तार पार्टी के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़कर धार्मिक उन्माद फैलाने वाला बयान दिया है।

बयान में मंत्री ने कहा था कि हमारे 20 तो आपके भी 70 घर बंद होंगे। मंत्री के इस बयान पर उन पर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह प्रशासन से किया गया है।


