Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र से मामला सामने आया है। जहां एक युवक को पत्नी से छेड़खानी करता देख मना करने पर पति के साथ युवक ने मारपीट कर दी। जिसमें महिला का पति घायल हो गया है।
घटना कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह बसमता गांव का है। बताया जा रहा है कि एक महिला कुंए पर पानी लाने के लिये गयी थी। आरोप है कि उसी दौरान अश्वनी कुमार नामक युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया और गलत नियत से छेड़छाड़ करते हुए बाथरूम की ओर ले जाने लगा। तभी महिला जोर से चिल्लाई।
पत्नी की चीख की आवाज सुन पति दौड़कर मौके पर आया, उसके साथ कई गांव वाले भी थे। पति ने आरोपी युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच युवक ने पति के सिर पर रड से हमला कर दिया। इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है।
इतना ही नहीं आरोप है कि मारपीट के बाद रंगदारी भी 50 हज़ार मांगी गयी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। वहीं, पुरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है।