
Deoghar: जिले के मधुपुर महिला थाना में एक युवती ने मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि एक पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया है। युवती ने जफरूल शेख नामक युवक को नामजद आरोपित बनाया है।

युवती के मुताबिक 31 मार्च की रात जफरूल उसे घर पर अकेला देख घर में घुसा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने उसे कहा कि किसी को इस बारे में नहीं बताना, वो उससे शादी कर लेगा। पीड़िता का कहना है कि वो लड़के की बातों में आ गयी और किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी । इसके बाद युवक लगातार उसका यौन शोषण करता रहा । लेकिन जब उसने ईद के बाद शादी करने को कहा तो युवक मुकर गया । जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलने पर युवती के घर वाले लड़के के पिता और भाई से मिलकर शादी करने की बात की। लेकिन वह लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पीड़िता महिला थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।


