spot_img
spot_img

Deoghar में भीषण गर्मी से लोग परेशान, 20 से बारिश के आसार

देवघर सहित पुरे झारखंड में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। राज्य के कई जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Deoghar: देवघर सहित पुरे झारखंड में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। राज्य के कई जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में बुधवार से बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है।

राज्य का हर जिला भीषण गर्मी से परेशान है। जनजीवन पर इसका असर दिख रहा है। कई जिलों में लू (heat wave) चल रही है। पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या इससे ज्यादा रह रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक होने के कारण सुबह में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। आसमान साफ होने के कारण सुबह छह बजे से ही कड़ी धूप का एहसास होने लगता है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी (Santhal Pargana) और उससे लगे निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। 20 से 22 अप्रैल तक हवा की गति सामान्य से अधिक रह सकती है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है।

22 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का गर्जन और वज्रपात की आशंका है। 22 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी, पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। 24 अप्रैल से आसमान साफ हो जायेगा। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है।

इस दौरान भी राज्य के पलामू प्रमंडल वाले इलाके में कहीं-कहीं लू चल सकती है। अब तक सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम तापमान 23.1 डिग्री बोकारो थर्मल का दर्ज किया गया है। राजधानी रांची में अधिकतम 39.6 और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जिला अधिकतम तापमान

  • रांची 40.1 डिग्री सेसि
  • जमशेदपुर 43.2 डिग्री सेसि
  • डालटनगंज 45.1 डिग्री सेसि
  • बोकारो 42.1 डिग्री सेसि
  • चाईबासा 41.8 डिग्री सेसि
  • देवघर 43.0 डिग्री सेसि
  • गोड्डा 44.8 डिग्री सेसि
  • साहिबगंज 39.2 डिग्री सेसि
  • गढ़वा 41.8 डिग्री सेसि
  • गिरिडीह 41.8 डिग्री सेसि

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!