
Deoghar: देवघर में त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे पर अभी भी 26 जिंदगियां फंसी हुई हैं। इन्हें निकालने के लिए सेना, वायुसेना और NDRF ने मोर्चा संभाला हुआ है। पिछले 21 घंटे में 22 सैलानियों का बचाया गया। सोमवार सुबह के बाद दोबारा MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया है।

रविवार की शाम 4 बजे हादसा तब हुआ जब रोपवे पर एक साथ 26 ट्रॉलियां रवाना कर दी गयी। जिससे तारों पर अचानक लोड बढ़ा और रोलर टूट गया। तीन ट्रॉलियां पहाड़ से टकरा गईं। इससे दो ट्रालियां नीचे गिर गईं। इनमें सवार 12 लोग जख्मी हो गए और दो लोगों की मौत हो गई। उधर, बाकी ट्रॉलियां आपस में टकराकर रुक गईं। अभी भी कई ट्रालियां फंसी हुई हैं, जिसमें अब भी 26 लोग सवार हैं। इनमें छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं। जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।