
Deoghar: आईएमए (IMA) के देवघर शाखा के आह्वान पर आज पूरे शहर में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी तरह की चिकित्सा सेवा पूरी तरह ठप रही। शहर के सरकारी अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पताल में किसी भी तरह की चिकित्सा सेवा नहीं प्रदान किया गया।

सरकारी व निजी अस्पतालों में चिकित्सा सेवा नहीं रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर दराज से आये मरीज को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

देवघर सदर अस्पताल की बात करें तो दूर दराज से भी मरीज़ यहां इलाज कराने पहुँचते हैं। ओपीडी सेवा बाधित रहने से इन्हें काफी दिक्क़त का भी सामना करना पड़ा।
आईएमए देवघर के डॉक्टरों ने कहा कि मरीज की मृत्यु किसी गंभीर रोग या जटिलताओं से हो जाता है, तब उन्हें हत्यारा और उससे संबंधित धाराओं को लगा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जो चिकित्सक समाज के लिए बहुत ही दुखद है। डॉ अर्चना के मामले में जल्द से जल्द दोषियों पर करवाई होनी चाहिए।


