
Deoghar: आसनसोल रेल मंडल (Asansol Railway Division) स्थित चितरंजन रेल कारखाना (Chittaranjan Rail Factory) या यूं कहें कि, विश्व की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक रेल इंजन निर्माता चिरेका (Electric Rail Engine Manufacturer Chereka) ने महज 283 कार्य दिवस में 486 इलेक्ट्रिक रेल इंजन का निर्माण कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। चिरेका ने यह उपलब्धि वित्तीय वर्ष 2021-22 के 31 मार्च से पहले ही हासिल कर ली।
राष्ट्र को समर्पित किया 486वां इलेक्ट्रिक रेल इंजन

चितरंजन रेल कारखाना में आयोजित इस समारोह के दौरान रेलवे बोर्ड के चैयरमैन सह सीईओ वीके त्रिपाठी भी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे। आपको बता दें कि, 31 मार्च के दिन 486वां रेल इंजन संख्या डब्लूएजी 9 एचसी 33562 को डिस्पैच साइडिंग से हरी झंडी दिखा रवाना करने के साथ ही देश को समर्पित कर दिया।

ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित रहे रेलवे के तमाम आला अधिकारी

चिरेका द्वारा हासिल की गई इस उपलब्धि का गवाह बनने के लिए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सह सीईओ समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे और इलेक्ट्रिक इंजन के रिकॉर्ड उत्पादन। के लिए चिरेका परिवार समेत महाप्रबंधक को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।


