
Sahibganj: राजमहल थाना क्षेत्र के नवाब डेढि गांव के पास रविवार को सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ की डाली अचानक टूट कर गिर गई। उसी समय सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक इसकी चपेट में आ गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना राजमहल-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर हुई।

हादसे के बाद सड़क पर गिरे दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है। मरने वाले युवक की पहचान संजीव मंडल के रूप में की गई है। घायल युवक का नाम दिवाकर मंडल बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक राजमहल से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेड़ की डाली अचानक टूट कर नीचे गिर गई। सूचना मिलते के बाद राजमहल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रास्ते में गिरी पेड़ की डालियों को हटाकर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।


