
देवघर: देवघरवासियों के लिए अच्छी खबर है। देवघर एम्स ओपीडी (Deoghar AIIMS OPD) के उद्घाटन की तारीख और वक़्त तय हो चूका है। 26 जून को दोपहर एक बजे एम्स ओपीडी का ऑनलाइन उद्घाटन होगा। जिसको लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

मंगलवार को देवघर पहुंचे संथाल परगना आयुक्त चंद्र मोहन प्रसाद कश्यप ने एम्स परिसर का निरीक्षण कर 26 जून को एम्स ओपीडी के उद्घाटन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों के अलावा उद्घाटन को लेकर किए जाने वाले कार्यों को लेकर एम्स एवं जिला स्तर के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।


एम्स ओपीडी भवन का निरीक्षण करते हुए संथाल परगना आयुक्त चंद्र मोहन प्रसाद कश्यप एम्स निर्देशक व चिकित्सकों की टीम से की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा करते हुए ओपीडी रजिस्ट्रेशन ब्लॉक एवं मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया से अवगत हुए। इस दौरान मौके पर मौजूद उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा उद्घाटन से जुड़ी जानकारियों के साथ एम्स ओपीडी भवन से संबंधित सुविधाओं और की गई व्यवस्थाओं से संथाल परगना आयुक्त को अवगत कराया गया।

बता दें कि 26 जून को दोपहर एक बजे वर्चुअल रूप से एम्स ओपीडी का उद्घाटन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें:-
#jharkhandi yuva mange rojgar: हेमंत सरकार के खिलाफ युवाओं ने ट्विटर पर खोला मोर्चा
देवघर: सदर अस्पताल परिसर में युवक ने रेता खुद का गला
Deoghar: साइबर अपराध के सात आरोपित गिरफ्तार


