spot_img
spot_img

Commonwealth Games कैंप में भाग लेंगे झारखंड पुलिस के जवान

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों ने जवानों के कॉमनवेल्थ गेम्स कैंप-2022 (Commonwealth Games Camp-2022) के चयन शिविर में भाग लेने के लिए आदेश दिए हैं।

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों ने जवानों के कॉमनवेल्थ गेम्स कैंप-2022 (Commonwealth Games Camp-2022) के चयन शिविर में भाग लेने के लिए आदेश दिए हैं। अब खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर करता है कि वे 28 जुलाई 2022 से बर्मिंघम, लंदन में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में झारखंड के लॉन बॉल खिलाड़ी का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।

क्या है मामला:

झारखंड के लॉन बॉल खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में 15 मार्च से शुरू हो चुके ऑल इंडिया सेलेक्शन कैंप में हुआ है। लेकिन बॉलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस सलेक्शन कैंप में शामिल होने के लिए पुलिस विभाग ने खिलाड़ियों को छुट्टी नहीं दी थी। जबकि झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन ने जैप एडीजी को पत्र लिखकर खिलाड़ियों को कैंप में शामिल होने के लिए 12 मार्च से तीन महीने की छुट्टी देने के लिए पत्र लिखा था। इन खिलाड़ियों की नौकरी खेल कोटे से पुलिस में बतौर सिपाही हुई है।

इस बावत जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि मामले को अधिकारी जल्द से जल्द देखें। हमारे खिलाड़ी हमारा गौरव हैं और हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उन्हें राज्य और राष्ट्र के लिए खेलने के सभी अवसर प्राप्त हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!