
Deoghar: देवघर जिले के बैजनाथपुर चौक से सब्जी बेचकर घर जा रहे मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव निवासी गणेश मांझी को कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। घटना बैजनाथपुर-कुंडा बायपास रोड किनारे कोल्ड स्टोरेज के समीप की है।

उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। घटना को लेकर रिखिया थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की।

घटना के संबंध में घायल गणेश मांझी का पुत्र रवि मांझी ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार देर शाम वह सब्जी बेचकर घर जा रहे थे। उसी क्रम में पूर्व से घात लगाकर बैठे गांव के छह-सात बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनका ठेला जबरन रूकवाया। इसके बाद उन्हें सड़क किनारे लेकर रड व लोहे के धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया।
सूचना पर रिश्तेदारों के साथ घटनास्थल पहुंचे। हो हल्ला करने पर उन्हें बेहोशी हालत में छोड़कर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।
बताया कि एक माह पूर्व किसी बात को लेकर इन बदमाशों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दिया था। जिसकी शिकायत मोहनपुर थाना में की गई थी। बताया कि घटना को अंजाम देने में सभी युवक आपराधिक प्रवृति के हैं और कई आपराधिक वारदात में इन बदमाशों की संलिप्तता रही है।



