
Deoghar: देवघर जिला के सारवां थाना क्षेत्र स्थित बनियाडीह गांव में बुधवार सुबह को बिजली करंट से एक 45 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है।

जानकारी के अनुसार बनियाडीह गांव निवासी 45 वर्षीय किसान महादेव यादव घरेलू कार्य के लिए बिजली की मरमत्ति कर रहा था कि इसी दौरान उनको करंट लग गया। जिससे वे गम्भीर रूप से जख्मी होकर गिर गए।

वही आनन फानन में परिजनो ने उन्हें सरावां सीएचसी पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डाॅक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अविलंब देवघर रेफर कर दिया गया।


