
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी अजानटोली गांव में सेना के जवान के घर पर बिहार पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। जवान पर यौन शोषण का आरोप है।

जानकारी के अनुसार जवान पर बिहार के बौंसी थाना निवासी एक नाबालिग पीड़िता के साथ विवाह का प्रलोभन देकर कई सालो तक यौन शोषण करने का आरोप है। आरोप है कि जब पीड़िता की ओर से शादी की बात कही गयी तो उसने शादी से मना करते हुए किसी और शादी कर ली।

साल 2020 में पीड़िता के परिजन के आवेदन पर बौंसी थाना में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर बिहार पुलिस द्वारा आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया गया।



